अब श्रीलंकाई महिला ने सबरीमाला मंदिर में किया प्रवेश…

देश – विदेश

देश- विदेश (जनमत) :- अभी हाल ही में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद मंदिर का शुद्धिकरण किया गया था, हालाँकि यह लगभग 800 सालो में पहली बार हुआ की इस परंपरा को तोडा गया हो, चुकी इस बार महिलाएं मंदिर के परिसर में प्रवेश कर गयी थी जिसके बाद यह परंपरा टूटी, हालाँकि इसके बाद ही मंदिर का शुद्धिकरण किया गया. वहीँ महिलाओं के प्रवेश को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच एक श्रीलंका की रहने वाली महिला ने भगवान अयप्पा के दर्शन कर लिए हैं।

यह भी पढ़े- अब श्रीलंकाई महिला ने सबरीमाला मंदिर में किया प्रवेश…

वहीँ पुलिस के अनुसार ससिकला नमक महिला मंदिर में दाखिल हुई जिन्हें पथिनेत्तामपड़ी भी कहा जाता है। वहीँ बताया जा रहा है की वह रात में वापस आ गईं। उन्हें रास्ते में किसी ने भी नहीं रोका। वह अपने रिश्तेदारों के साथ मंदिर पहुंची थीं। ससिकला और उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को मंदिर में दर्शन करने के अपने फैसले के बार में बताया और उसकी उम्र की पुष्टि करने वाले दस्तावेज जमा करवाए। ससिकला के पास श्रीलंका का पासपोर्ट था जिसके अनुसार उसका जन्म 1972 में हुआ है। हालंकि यह खबर सार्वजनिक होने के बाद मुख्य पुजारी ने मंदिर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जिससे मंदिर का शुद्धिकरण किया जा सके.