तकनीक का अनूठा नमूना है दुनिया का सबसे ऊंचा पुल…

देश – विदेश

देश-विदेश (जनमत) :- टेक्नोलॉजी  का बेजोड़ उदहारण है देश के जम्मू-कश्मीर राज्य में निर्माणाधीन यह पुल ….. आज की तकनीक ने असम्भव शब्द को ही अपरिहार्य कर दिया है वहीँ  चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच बनाया जा रहा है। 1.3 किमी लंबे रेल ब्रिज की नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है। ब्रिज 17 केबल्स पर टिका होगा।

यह भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान….

आपको बता दे की इस समय फ्रांस के तरन नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बना हुआ है। इस ब्रिज का सबसे ऊंचा खंभा 340 मीटर है। लेकिन यह पुल 324 मीटर ऊंचे एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। ब्रिज में दो ट्रैक होंगे। एक की चौड़ाई 14 मीटर होगी। इसके अलावा निरीक्षण के लिए 1.2 मीटर चौड़ा एक रास्ता भी होगा। इस ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत कर रहा है। पुल के निर्माण पर करीब 1200 करोड़ रुपए खर्च आ रहा है। इस प्रोजेक्ट में डीआरडीओ समेत देश के 15 बड़े संस्थान कोंकण रेलवे की मदद कर रहे हैं। जल्द ही तकनीक यह बेजोड़ नमूना हमारे सामने बनकर तैयार होगा.