पीएम मोदी 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देशवासियों को करेंगे “संबोधित”..

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :-पीएम मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर चर्चा की थी। हम इस फैसले में उनके साथ हैं।’’ माना जा रहा है कि वे इस दौरान लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा भी कर सकते हैं।

वहीँ रात होते-होते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि ‘‘लॉकडाउन निश्चित तौर पर दो हफ्ते के लिए बढ़ने वाला है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ही करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा, ‘‘मैं चौबीस घंटे, सातों दिन फोन पर उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी मुझे सुझाव दे सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी, जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, JanmatNews.