भारत की हवाई सुरक्षा की ताकत में होगा जल्द इजाफा…

देश – विदेश

देश-विदेश (जनमत) :- अभी हाल ही में  भारत ने रूस के साथ अमेरिका की धमिकियों को दरकिनार करते हुए एक बड़ा रक्षा समझौता किया, वहीँ अब  इसके बाद एस-400 सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम का सौदा भारत ने रूस से  किया है। रूस अक्तूबर 2020 से मिसाइल के पहले स्कवाड्रन की डिलीवरी शुरू कर देगा। सभी पांच स्कवाड्रन की डिलिवरी अप्रैल 2023 तक हो जाएंगी। जिससे भारत की मारक क्षमता भी बढ़ जायेगी.

यह भी पढ़े- छप्पन भोग पर अचानक पड़ा छापा…

आपको बता दे की ‘एस-400 सिस्टम से भारत को संवेदनशील हवाई सुरक्षा की ताकत मिल जाएगी।’इस कांट्रैक्ट के तहत रूस भारत को 400 मिसाइल सिस्टम देगा। भारत ने यह रक्षा सौदा अमेरिका की उस धमकी के बाद भी किया था, जिसमें उसने रूस से हथियार या ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर काट्सा के तहत प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।  वहीँ सरकार के एक मंत्री के अनुसार भारत सरकार ने उन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह सौदा किया है जिससे कि उसपर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने पूरी संप्रभुता के साथ यह फैसला लिया गया है।