इस देश ने भारत को दी सख्त चेतावनी

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत).भारत पर अमेरिका ने एक बार फिर दबाव बनाते हुए कहा है कि वह रूस से हथियार ना खरीदे। इस एस-400 मिसाइल की खरीद को ले कर अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी है और कहा है की अगर भारत ने रूस से हथियार खरीदे, तो उन्‍हें अमेरिका से मिलने वाली विशेष छूट की कोई गारंटी नहीं मिलेगी।

सोमवार को अमेरिका ने बताया कि रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद मामले में उसकी भारत से वार्ता जारी है।अगर भारत इस खरीद पर आगे बढ़ता है तो उस पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया जायेगा. सोमवार को दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की मुख्य उपसहायक विदेश मंत्री ने बताया कि काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेक्शंस एक्ट में अमेरिका राष्ट्रपति को छूट देने का अधिकार है। इस एक्ट के तहत रूस से हथियार खरीद करने वाले देशों पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है।

जबकि भारत रूस से पांच एस-400 ट्रिम्फ मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम्स खरीदने की योजना बना रहा है। एक सवाल के जवाब में एलिस वेल ने कहा कि वर्तमान अमेरिकी प्रतिबंधों का उद्देश्य भारत जैसे देशों को प्रभावित करने का नहीं है। इनका उद्देश्य रूस पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का है।

ये भी पढ़े –

किम जोंग उन के बदले बोल,अमेरिका के लिए दिए दरवाजे खोल…