गर्म हवा और लू से लोग हुए “बेहाल” ….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है। विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग मौसम के लिए चार तरह के कोड हरा, पीला, सुनहरा और लाल कोड का इस्तेमाल करता है। देशभर में चल रही गर्म हवा और लू से लोग जल रहे हैं। जहां देश में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वहीँ हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गई है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है।