नासा ने “मिशन शक्ति” को बताया “भयानक”…

देश – विदेश

देश/ विदेश (जनमत) :- अभी हाल ही में भारत ने अन्तरिक्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए ए-सेट मिसाइल का सफल परिक्षण किया जिसके बाद पीएम मोदी ने इसकी जानकारी पूरे देश को दी. वहीँ अब अमेरिका के सरकारी रक्षा संस्थान नेशनल एयरोनॉटिकल एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत के मिशन शक्ति से अन्तरिक्ष में होने वाले संभावित नुकसान के प्रति आगाह किया है। उसका कहना है कि इसके कारण अतंरिक्ष में मलबे के 400 टुकड़े फैल गए हैं।

वहीँ इसकी वजह से आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए नया खतरा पैदा हो गया है।  उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि अच्छी बात यह है कि यह पृथ्वी की कक्षा से काफी नीचे था जिससे वक्त के साथ ये सभी टुकड़ें नष्ट हो जाएंगे।’’हालाँकि इसकी वजह से अन्य देश भी ऐसा करने के लिए उत्सुक हो जाएंगे.