कांग्रेस ने घोषणा-पत्र में खोला “खजाना”….

देश – विदेश राजनीति

देश/विदेश(जनमत) :- देश में लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. वहीँ इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में घोषणा पत्र से जुडी बारीकियों के बारे में जानकारी दी और इसे जन-आवाज का नाम दिया गया है।  वहीँ इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मौजूद नज़र आयें. वहीँ इस बार के घोषणापत्र के कवर पेज पर लिखा है कि “हम निभाएंगे”. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हम अपना पूरा किया हर वायदा पूरा करेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इस घोषणापत्र को बंद दरवाजों के पीछे नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर तैयार किया है। घोषणापत्र बनने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए समिति के संयोजक राजीव गौड़ा ने बताया कि लोगों की आवाज सुनी गई है। पूरे देश से विचार जमा किए गए, जनता से बात की गई और उसके बाद उन विचारों को घोषणापत्र का हिस्सा बनाया गया। कुल 1 लाख 60 हजार सुझाव पार्टी को मिले। जिस तरह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में पांच उंगलियां है, इसी तरह हमारे घोषणापत्र में पांच बड़ी बातों का जिक्र है। किसान और रोजगार इस देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं। जिनपर हमने इस घोषणापत्र में पूरा ध्यान रखा है. गरीबी पर वार … हर गरीब के खातें में इस बार …. 72000.