पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने पर हुआ “विवाद”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना करने पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता ने  कथित रुप से लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के नेता जय भगवान गोयल के खिलाफ नागपुर के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दे कि गोयल की इस पुस्तक का शीर्षक है, ‘आज के शिवाजी – नरेन्द्र मोदी।’ कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने अपनी शिकायत में कहा है कि मोदी की तुलना शिवाजी से करके लेखक ने छत्रपति का अपमान किया है।

इस पुस्तक को लेकर उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार और भाजपा सांसद ने रविवार को गोयल की कटु आलोचना की। शिवसेना सांसद संजय रावत ने तंज कसते हुए कहा, ‘शाबाश भाजपा’। उन्होंने कहा कि गोयल पहले भी दिल्ली में महाराष्ट्र सदन पर हमला कर चुके हैं और महाराष्ट्र तथा मराठी भाषी लोगों को गालियां दे चुके हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य छत्रपति संभाजी राजे ने पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संजय राउत ने किताब के बहाने साधा भाजपा और संभाजी राजे पर निशाना शिवसेना सांसद संजय राउत ने किताब के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी के वशंजों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मोदी की तुलना उनसे किया जाना उन्हें पसंद है या नहीं। फिलहाल अब इतिहास के छत्रपति को लेकर भी  विवाद शुरू हो गया है.

Posted By:- Ankush Pal