पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का आज  जन्मदिन है। वहीँ इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और लिखा कि  “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।” राहुल को भाजपा की ओर से सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है।  इसी के साथ ही अमेठी में राहुल को हराने वाली स्मृति ईरानी ने राहुल को सीधी बधाई तो नहीं दी, मगर उन्होंने पर पीएम मोदी के उस ट्वीट को री-ट्वीट किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी गई थी।

वहीँ सुबह दस बजे तक के ट्विटर हैंडल देखने पर मालूम हुआ कि भाजपा के अधिकांश बड़े नेता राहुल गांधी को हैप्पी बर्थ-डे कहना भूल गए। वहीँ पीएम ने सुबह 8.23 पर अपने ट्वीट में राहुल को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उनके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने अपने ट्वीट में राहुल को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उनके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी।