मुंबई हुई पानी-पानी… जनजीवन अस्त-व्यस्त….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- देश की आर्थिक राजधानी कहे जानी वाली मुंबईनगरी में इस समय त्राहिमाम मचा हुआ है और चरों ओर पानी ही पानी है.  मुंबई में हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी महानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के कारण मुंबई में रेलवे ट्रैक और सड़कों पर पानी भर गया है वहीं हवाई यातायात भी इससे प्रभावित हुआ है।

अनुमान है कि इस दौरान महानगर और आसपास के इलाकों में 1 दिन में 200 मिलीमीटर या उससे भी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड (ज्वार) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में तीन से पांच जुलाई के बीच बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है। भारी बारिश और जल जमाव का असर मुंबई की ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आम जन  जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.