रूस ने किया कोरोना की पहली वैक्सीन बनाने का “दावा”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत ) :- कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस ने बड़ा दावा किया है। रूस का कहना है कि उसने कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को वैक्सीन का टीका लगाया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एलान किया कि ये दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है।रूस की समाचार एजेंसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है।

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की Gam-Covid-Vac Lyo वैक्सीन को सफल करार दिया और इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज बनाई जाएगी। व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि उनकी बेटी को कोरोना संक्रमण हुआ और उसे ये नई वैक्सीन दी गई है। वैक्सीन देने के कुछ देर बाद उसका तापमान बढ़ा लेकिन अब वो पहले से ठीक और स्वस्थ है। रूस के अधिकारियों ने बताया कि इस वैक्सीन की डोज मेडिकल अधिकारियों, अध्यापकों और दूसरे लोग जिन्हें ज्यादा खतरा हो सकता है, को दी जाएगी।

Posted By:- Ankush Pal…

Correspondent,Janmat News.