कोरोना काल में डाक्टरों ने अपनी जान दांव पर लगाकर बचाई “लोगों की जाने”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत):- डॉक्टर्स डे के मौके पर देश के चिकित्सकों को पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के डॉक्टरों ने देश के लाखों की जान बचाई। कई डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अपने जीवन की आहुति दे दी। पीएम ने कहा कि कोरोना के दौरान हमारे डॉक्टरों ने जिस तरह से देश की सेवा की है, वह अपने आप में एक प्रेरणा है, मैं 130 करोड़ भारतीयों के सभी डॉक्टरों 130 करोड़ भारतीयों के सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करता हूं, डॉक्टरों को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश कोविड के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई है, कई डॉक्टरों ने अपने अथक प्रयासों में अपना बलिदान भी दिया है, मैं उन सभी आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को डॉक्टर्स डे के मौके पर देश के चिकित्सकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के डॉक्टरों ने देश के लाखों की जान बचाई। कई डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अपने जीवन की आहूत दे दी। आपकी सेवा सर्वे भवंतु सुखिन: के हमारे संकल्प को अवश्य पूरा करेगा।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..