नड्डा के सिर सजेगा “भाजपा अध्यक्ष” का ताज…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भाजपा के लिए जेपी नड्डा के रूप में नया अध्यक्ष मिलने वाला हैं, जिसके बाद  देश की राष्ट्रीय राजनीति में हिमाचल के लिए आज का दिन अहम रहने वाला है। सोमवार को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और इसके बाद पहली बार भाजपा की कमान पहाड़ी राज्य का कोई नेता संभालेगा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए हिमाचल से 1500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली पहुंचा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत तकरीबन सभी बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। .

प्रदेश के बिलासपुर निवासी जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली भाजपा की सरदारी संभालेंगे।वहीं, नड्डा के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रदेश सरकार के दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के 32 और हिमाचल सदन के 21 कमरे पैक हो चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की 20 जनवरी को कुर्सी संभालने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे।

वर्ष 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले गए। कड़े संघर्ष के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड का सचिव पद भी 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी सीएम बनाना चाह रही थी लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। नड्डा के पास रहा।

Posted By :- Ankush Pal