“भगोड़े नित्यानंद” ने बसाया हिन्दू देश “कैलासा”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- किसी मामले में फरार आरोपी अगर खुद का “देश” बना ले तो यह भी अद्भुत बात होगी. इसी कड़ी में दुष्कर्म के आरोपों में फरार और भाग चुके विवादों में घिरे स्वयंभू बाबा नित्यानंद के बारे में हैरान कर देने वाली खबर आई है.  वहीँ ताज़ा खबरों के मुताबिक उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के  निकट एक द्वीप पर अपना “नया देश” बसा लिया है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है।

आपको बता दे कि इस बाबा पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।  नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। इस वेबसाइट पर दावा किया गया है- कैलासा बिना सीमाओं का देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया गया है। बता दें कि गुजरात पुलिस ने बीती 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंद वांछित है और आज भी इस मामले में आरोपी की तलाश जारी है..

Posted By :- Ankush Pal