बाथरूम में फिसलने से चली गयी थी राष्ट्रपति बोल्सोनारो की “याददाश्त”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भारत समेत चीन  और  अन्य देशो के लिए वीजा फ्री करने वाले ब्राज़ील के राष्ट्रपति अचानक बाथरूम में फिसल गएँ जिसकी वजह से ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो उनके सिर में चोट आईं।  वहीँ इसके बाद थोड़ी देर के लिए उनकी अपनी याददाश्त चली गई थी।

मंगलवार को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “गिरने के बाद मुझे कुछ भी याद नहीं था। उस वक्त मैंने अपनी याददाश्त खो दी थी। आज मैं सब कुछ वापस पाने की कोशिश कर रहा हूं और अब मैं अच्छा हूं। कल मैंने क्या किया था, कुछ भी याद नहीं है। सोमवार रात अपने आधिकारिक आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे।

वहीँ इस दुर्घटना के बाद उन्हें राजधानी ब्राजीलिया के आर्म्ड फोर्सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मंगलवार को अस्पताल से घर जाने की अनुमति दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। सीटी स्कैन में किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई।64 वर्षीय बोल्सोनारो अलवोर्दा पैलेस के बाथरूम में गिर गए थे। बोल्सोनारो पर सितंबर 2018 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में चाकू से हमला हुआ था। इसमें वह घायल हो गए थे। उनके पेट की चार बार सर्जरी की गई। उन्होंने बताया कि इसी महीने की शुरुआत में स्किन कैंसर का शक होने पर टेस्ट कराया था। अब मेरा स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन इसकी कुछ परेशानियां अभी भी होती है।

Posted By:- Ankush Pal