अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश में फिर से भाईचारा लाना है:- सुशील कुमार टिबड़ेवाल

UP Special News राजनीति

महराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज की सिसवा विधानसभा में अपनी चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि  सिसवा में मतदाताओं के हाथों में इतनी बड़ी ताकत है कि ईवीएम का बटन दबाकर उत्तर प्रदेश का भविष्य बनाए। उन्होंने कहा कि अपना मतदान करें।

अपने रिश्तेदारों, साथियों को बताएं कि समाजवादी पार्टी को जिताना है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश में फिर से भाईचारा लाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में रोजगार मिलेगा। महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। हर वर्ग के लोगों को एक साथ चलने का मौका मिलेगा।

यूपी में लोगों ने बसपा , कांग्रेस और भाजपा की सरकार  देख ली है। समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में चौतरफा विकास कार्य किए। अस्पताल खोले, स्कूल बनाए। यूनीवर्सिटी बनाई, मेडिकल कॉलेज बनाए।

उन्होंने आगे कहा कि कानून का राज स्थापित किया गया। भाजपा ने झूठे वादे किए। आमदनी दोगुनी करने का वादा झूठा किया। काले कानून बनाकर किसानों की जमीन छीनने की कोशिश की वल्कि  उद्योगपतियों के हाथों में पूरा देश बेचा जा रहा है। लखीमपुर में चार किसानों को कुचलकर मार दिया गया।

Posted By:- Amitabh Chaubey