कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा की सपा के लिए काम करने वाले लोगों को सपा से "अपमानित" किया गया

कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा की सपा के लिए काम करने वाले लोगों को सपा से “अपमानित” किया गया

UP Special News राजनीति

भदोही (जनमत ) :- भदोही नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए सपा से टिकट मिलने के बाद टिकट कटने पर तरन्नुम आरा ने बागी रुख अख्तियार कर लिया और कांग्रेस से आज अपना नामांकन किया है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा की सपा के लिए काम करने वाले लोगों को सपा से अपमानित किया गया लेकिन कांग्रेस ने इन्हें टिकट देकर इनका सम्मान बढ़ाया है।

 

 

आपको बता दें कि, भदोही नगर पालिका सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। यहाँ सपा ने पहले पार्टी के नेता हसनैन अंसारी की पत्नी तरन्नुम आरा के नाम की घोषणा की बाद में सिंबल सपा नेता पन्ना लाल यादव की पत्नी कांति यादव को दे दिया ।

 

इससे नाराज होकर तरन्नुम आरा ने कांग्रेस से संपर्क किया और नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने तरन्नुम आरा को टिकट देते हुए उनका नामांकन करा दिया। इस सीट पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी।

Reported By :- Anand Tiwari

 Published By :- Vishal Mishra