चुनाव के बाद शिवपाल को लगा “जोर का झटका”…

राजनीति

राजनीति (जनमत) :- लोकसभा चुनाव ख़त्म हो चुके हैं और एग्जिट पोल आने का दौर भी शुरू हो चूका हैं वहीँ लोकसभा चुनाव और आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव में मतदान होने के बाद प्रसपा प्रत्याशी दिलीप बघेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शिवपाल यादव ने दिलीप बघेल को उत्तर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था।

आपको बता दे कि उपचुनाव के लिए यहां मतदान सम्पन्न हुआ। सोमवार को दिलीप बघेल ने प्रसपा से इस्तीफा दे दिया। बघेल ने प्रसपा नेताओं पर चुनाव में सहयोग न देने का आरोप लगाया है।  इसी के साथ ही प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि प्रसपा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जिस इलाके में रहते हैं, वहां प्रसपा का बस्ता तक नहीं लगाया। चुनाव में जनसंपर्क के दौरान प्रसपा महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने भी साथ नहीं दिया। हलांकि पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से इन आरोपों को बेबुनियाद बताया जा रहा है.