मायावती के करीबी पर गिरी “गाज”…

राजनीति

राजनीति (जनमत) :- बसपा के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को बसपा से आखिरकार निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी हटा दिया है। विधायक रामवीर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।आपको बता दे कि रामवीर उपाध्याय  को बसपा प्रमुख मायावती  का  करीबी बताया जाता है.

पार्टी महासचिव मेवालाल गौतम के पत्र के अनुसार, रामवीर उपाध्याय ने न केवल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए, बल्कि चेतावनी के बाद भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ समेत कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया और विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों का समर्थन किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी गई है।