ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी

UP Special News राजनीति

अयोध्या(जनमत):- नेशनल हेराल्ड मामले पर ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ पर भड़के अयोध्या के कांग्रेसी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। कमला नेहरू भवन के सामने किया प्रदर्शन। राष्ट्रपति के नाम संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री का बयान। केंद्र सरकार विपक्ष के खिलाफ सीबीआई और ईडी का कर रही दुरुपयोग।

ईडी ने जबरदस्ती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ सम्मन जारी किया। 2015 में यह प्रकरण बंद कर दिया गया था। केंद्र सरकार के द्वारा इसको बंद किया गया था और अब फिर खोल दिया गया।अकेला राहुल गांधी ऐसा नेता है जो केंद्र सरकार को ललकार रहा है। राजनीतिक कुचक्र के चलते किया जा रहा है परेशान।इसके चलते कांग्रेसियों पर किया गया लाठीचार्ज।इसके विरोध में आज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey