कलियुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीटकर घर से निकाला

CRIME UP Special News

हरदोई(जनमत):- हरदोई जिले में एक पिता को बेटे ने ही सम्पति हड़प कर घर से निकाल कर बाहर का रास्ता दिखा दिया।बुजुर्ग पिता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है और एक आश्रम में जिंदगी गुजार रहा हैं। बुज़ुर्ग पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।साधु परशुराम ब्रह्मचारी कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रगति नगर मोहल्ला का निवासी हैं।

                                                                                      (परशुराम पीड़ित पिता)

उन्होंने अपने बेटे को पाल पोस कर बड़ा करने के बाद इनके ही इकलौते पुत्र नंद किशोर पांडे ने अपने पिता को घर से धक्का देकर निकाल दिया। पिता ब्रह्मचारी हैं और घर से बेघर होने के बाद इस समय दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।इतना ही नहीं बेटे ने इनके संपत्ति के साथ साथ इनका बैंक बैलेंस निकाल लिया जिसकी शिकायत करने के लिए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदोई पहुंचे। इन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।एएसपी अनिल यादव ने कोतवाली प्रभारी को जाँच कर जल्द न्याय दिलाने के लिए निर्देशित किया है।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey