यू पी के राज्यसभा चुनाव में सपा के 2 और बीजेपी के 8 प्रत्याशियों की हुई जीत

राजनीति

लखनऊ (जनमत ) | उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटो के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने आठो प्रत्याशियों को जिताने में सफल रही| वही सेंधमारी से प्रभावित सपा के तीन में से दो प्रत्याशी ही राज्यसभा की दहलीज लांघने में कामयाब हो सके | उसके तीसरे उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा | विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पाण्डेय समेत पार्टी के सात विधायको ने पाला बदलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया|

विधानसभा में बसपा के इक्लौते सदस्य उमाशंकर सिंह ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया |

वही सपा भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा के एक विधायक का वोट झटकने में सफल रही|जेल में बंद तीन विधायको के आलावा अमेठी की सपा विधायक महाराजी प्रजापति वोट डालने नही आयी| वही भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत में मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ की रणनिति को अहम् माना जा रहा है| पार्टी के आठो प्रत्याशियों को जिताने के लिए 296 वोट चाहिए थे जबकि सहयोगी दलों सहित उसके पास 10 वोट कम थे| इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशियों ने कही अधिक वोट हासिल करने में कामयाब रहे |

PUBLISHED BY- GAURAV UPADHYAY