भगवान के दर्शन का बाद नामांकन के लिए निकले राजनाथ ….

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- देश के गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद  राजनाथ सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीँ राजनाथ सिंह ने अपने नामाकन से पहले भगवान् की शरण ली और लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीँ नामांकन से पहले राजनाथ सिंह रोड शो करेंगे। जिसके लिए लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता आए हुए हैं। वहीँ भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से हजरतगंज में भीषण जाम लग गया है। वहीँ इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ मोहनलालगंज से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर भी नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीँ भाजपा के इन उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान केंद्रीय केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई मंत्रीगण मौके पर मौजूद है.   इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद कलराज मिश्र, जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी, पूर्व सीएम उत्तराखंड रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे।वहीँ राजनाथ सिंह के नामांकन को देखते हुए सुरक्षा इन्तेजाम भी किये जा चुकें हैं.