बदायू से फिर प्रत्याशी बदलेगी सपा

राजनीति

लखनऊ (जनमत):- बदायू लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी एक बार फिर चेहरा बदल सकती है| यहाँ से घोषित प्रत्याशी शिवपाल यादव की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है| मंगलवार को लोकसभा सीट के बबराला में हुए कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान ही यह मुद्दा उठा | मंच से ही नेताओ ने आदित्य यादव के नाम पर एक तरह से मुहर लगा दी | पार्टी ने यहाँ से पहले पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को उम्मीदवार बनाया था |

वह २०१९ में इस सीट से 20 हज़ार से ज्यादा मतों से हारे थे| शिवपाल यादव को प्रत्याशी बना दिया इसके बाद उन्हें आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया था | मंगलवार को बबराला में कार्यकर्ता सम्मलेन में सपा विधायक राम खिलाडी यादव ने शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव को प्रत्याशी घोषित करने की मांग रखी |

मंच पर बैठे नेता मुस्कुराए और अपनी हामी भरी | मंच पर खुद सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के आलावा पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव भी मौजूद थे | धर्मेन्द्र यादव ने बताया की यह बात सही है की कार्यकर्ताओ की मांग थी की आदित्य यादव बदायू से चुनाव लड़े | चाचा शिवपाल यादव की भी इच्छा है की आदित्य ही यहाँ से चुनाव लड़े| हालाकि आखिरी फैसला रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही लेंगे |

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY