पुलिस ने कराया ऐसा काम …. जानकर सभी लोग हैं हैरान…..

UP Special News

गोरखपुर (जनमत) :-  कहते है की जोड़िया तो ऊपर से बनकर आती है और उसे चाहकर भी अलग नहीं किया जा सकता ऐसा ही फिर एक बार देखने को मिला गोरखपुर में जहाँ के गगहा थाने पर जहाँ एक प्रेमी युगल आज से पति पत्नी बन गए।दरअसल गगहा थाना क्षेत्र के कुसमौरा खुर्द के रहने वाला रामचन्द्र और चवरिया की रहने वाली बंदना का आपस में प्रेम सम्बन्ध था। बात परिवार के संज्ञान में आने के बाद परिवार वालो ने दोनों को मिलने से रोक दिया आखिर प्यार कब तक पहरे में रहता सो सोमवार को बन्दना मौका पाकर  अपने प्रेमी रामचन्द्र के घर पहुँच गयी यह देख लड़के के पिता ने इसकी सुचना गगहा थाने को दी मौके पर पहुचे पुलिस वालो ने किसी तरह दोनों को समझाकर घर वापस भेज दिया और दोनों परिवार वालो को थाने पर आज बुलाया घण्टो बातचीत और समझाने के बाद आखिरकार दोनों परिवार वाले शादी के लिए मान गए और थाना परिसर में ही दोनों की शादी कर दी गई जिसमे पुलिस भी बाराती और घराती दोनों बने।अब गगहा पुलिस द्वारा किया गये इस प्रयास की लोग सराहना कर रहे है।

यह भी पढ़े-सिरफिरे पति ने पत्नी के साथ की दिल दहला देने वाली वारदात… लोग हुए हैरान..

जीत बंधन-लड़के के पिता ने कहा कि हम इस शादी से संतुष्ठ है।लड़का लड़की की सहमति से शादी हो रही है।  बच्चो की खुशी में माँ बाप की खुशी होती है।हम भी इस शादी से खुश है..वही लड़की की माँ ने बताया कि जब लड़का लड़की राजी है।और उन्हें इस शादी से कोई दिक्कत नही है।हमे भी ये शादी स्वीकार्य है।गगहा थाना प्रभारी- कुसमौरा गांव का रहने वाला रामचन्द्र चवरिया की रहने वाली  बंदना से प्रेम करता था।दोनों बालिक है।घर वालो को समझ बुझा कर आपसी सहमति बनाकर इन दोनों को थाने में शादी करा दिया गया है