बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने सुनाईं “खौफनाक” सजा…

CRIME पंजाब और हरियाणा

जालंधर (जनमत) :- देश में बच्चों के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीँ इस बार जालंधर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची के पिता प्रवासी मजदूर हैं। रविवार दोपहर बच्ची अपने घर में अकेली थी। बच्ची के एक रिश्तेदार के मुताबिक जब बच्ची की मां घर लौटी तो उसने बच्ची को खून से लथपथ पड़ा देखा। काफी पूछने पर डरी हुई बच्ची ने आरोपी का नाम लेकर कहा कि उसने उसके साथ गलत काम किया है। उसकी मां किसी काम से बाजार गई हुई थी।

इसी दौरान उनका एक जानकार बिहार निवासी युवक नशे की हालत में घर में घुस आया। बच्ची को अकेला देख उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।इसके बाद पीड़िता की मां ने आस पड़ोस के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। पीटने के बाद लोगों ने आरोपी को थाना रामा मंडी की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  इसके बाद लोग इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दी।