मौसम के बदलते मिजाज से बढेगी ठंड..

क्षेत्रीय समाचार

दिल्ली एनसीआर (जनमत) :-देश में शीतलहर का प्रकोप रोजाना नए रंग दिखा रहा है। अभी पिछले दो दिनों तक तो मौसम से राहत थी बुधवार से ही मौसम से दुबारा करवट बदली है और देश के कईं राज्यों में बारिश ने ठंड बढ़ा है। राजधानी दिल्ली के अलावा आसपास के राज्यों में भी  आज गुरुवार सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से हवा में ठंडक घुल गई है।

वहीँ राजधानी दिल्ली भी में ठंड और गलन के साथ सुबह और देर रात घना कोहरा हो रहा है। इससे सुबह और रात को यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा उत्तर भारत, यूपी और मध्यप्रदेश के कईं शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों के अलावा मध्यप्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश ठंड बढ़ा देगी। वहीँ अभी  हाल ही में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।