दिल्ली एक बार फिर “अग्नि काण्ड” से दहली…

दिल्ली / एनसीआर देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर अग्नि काण्ड से दहल गयी. वहीँ जहाँ अभी हाल ही में दिल्ली आग लगने की वारदात से दहल गयी थी वहीँ एक बार फिर दिल्ली में भयानक अग्नि काण्ड में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मरने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के रहने वाले बताये जा रहे है। हादसे में तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे भी है। भीषण अग्निकांड की घटना दिल्ली के किराड़ी इलाके की बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक यहाँ बहुमंजली इंद्र कॉन्क्लेव के ग्राउंड फ्लोर में कपड़े का गोदाम था। 4 मंजिला ईमारत वाली इसी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में अचानक धुआँ उठा और फिर देखते ही देखते धुएं ने आग का विकराल रूप ले लिया जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।  फिलहाल आग लगने की  वजह का पता लगाया जा रहा है और घायलों को उपचार प्रदान किये जाने का भी कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.

Posted By :- Ankush Pal