महाराजगंज के टीआई ने पेश की मानवता

क्षेत्रीय समाचार

महाराजगंज (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद महाराजगंज के यातायात प्रभारी विनोद कुमार यादव ड्यूटी पर तैनात होकर जिले की ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे, कि इसी बीच शहर की बैकुंठपुर आवास में निवास करने वाली एक महिला आंखों में आंसू लिए टीआई के पास आए। उसके बाद ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी से महिला रोते बिलखते मदद की गुहार लगाने लगी।

महिला की आंखों में आंसू देख टीआई ने मदद करने की बात कही और पूरे मामले की जानकारी ली। जिस पर महिला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी 17 वर्षीय लड़की बगैर बताए ही घर से कहीं चली गई है। उसके बाद वापस लौटकर नहीं आई। बेटी को काफी देर तक घर नहीं आने पर अनहोनी की आशंका हो रही है। महिला की इतनी बात सुनते हैं। यातायात प्रभारी ट्रैफिक छोड़ महिला की मदद में जुट गए। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए खुद भी लापता लड़की की तलाश में जुट गए। वहीं देर शाम होते ही यातायात प्रभारी की मेहनत रंग लाई और लापता लड़की घुघली रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली गई।

टी आई की पहल पर बरामद लड़की को पूरी सुरक्षा के साथ कोतवाली लाकर महिला को सौंप दिया गया। वहीं महिला लापता अपनी बेटी को अपने बीच पाकर खुशी से झूम उठी यही नहीं यातायात प्रभारी विनोद कुमार यादव की इस मदद को लेकर शहर के हर गली चौराहे पर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक मंदबुद्धि बालक को टीआई ने मदत की थी।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra