इस बल्लेबाज को पीछे छोड़ा धोनी ने हासिल किया खास मुकाम

माही ने बिखेरा अपना धमाकेदार “जलवा”….

खेल जगत

खेल जगत(जनमत) टीम इंडिया के पूर्वे 37 वर्षीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत का नाम रोसन किया है धोनी भारत के सब से प्रशिद्ध खिलाड़ी हैं| धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जितवाया हैं| वही शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी ने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले  एकदिवसीय में अच्छा  प्रदर्शन कर इस पारी के दौरान उन्होंने खास मुकाम हासिल किया और वे इस स्पेशल ग्रुप में शामिल होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

धोनी ने इस मैच के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में 13000 रन पूरे कर लिए। अब उनके नाम 412 लिस्ट ए मैचों में 50.79 की औसत से 13054 रन हो चुके हैं। वे लिस्ट ए क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के बाद चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के ग्राहम गूच लिस्ट ए क्रिकेट में 22211 रनों के साथ पहले क्रम पर हैं।

माही ने भारत की तरफ से टी20 मैच खेलने के मामले में  सब से उपर है। उनके 300 मैच हो चुके हैं। यदि टी20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा मैचों की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड कैरेबियाई खिलाड़ी किरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है, जो 2006 से लेकर अभी तक 446 मैच खेल चुके हैं।

वही  धोनी(माही) ने इस मैच में 216वां छक्का मारने के साथ ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। उन्होंने इसी के साथ भारत की ओर से एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वही धोनी के कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत ने जीती है| और उन्होंने 2009 में अपनी ही कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचाया|

ये भी पढ़े –और एक बार फिर हुआ गोधरा कांड…