“शर्मा जी” कायम करेगे ये नया विश्व रिकॉर्ड

खेल जगत

खेल(जनमत): भारत के रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया| रोहित टी20 क्रिकेट में दुनिया के पहले बलेबाज बनगए है जिन्होंने 4 सेंचुरी लगया है| रोहित इस समय अच्छे फॉर्म में चल रहे है| रोहित ने चाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या अंतरराष्ट्रीय टी20 में कई बड़े खिलाडियो का रिकॉर्ड तोडा है|

वही अब रोहित की निगाहे बुधवार को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच में मार्टिन गप्टिल के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने पर टिकी रहेगी। न्यूजीलैंड के गप्टिल 75 मैचों की 73 पारियों में 34.40 की औसत से 2271 रन बनाकर इस सूची में पहले क्रम पर हैं। वही रोहित शर्मा  87 मैचों की 80 पारियों में 33.43 की औसत से 2207 रन बना चुके हैं।

अब रोहित को गप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बस 65 रन और बनाने होंगे। ऐसा करते ही रोहित वर्ल्ड के नंबर वन खिलाड़ी बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में रोहित का रिकॉर्ड काफ़ी अच्छा है जिसे देखते हुए लगता है वो पहले टी20 मैच में गप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित के लीड में पिछले दिनों भारत को वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 श्रृंखला में 3-0 से जीत दिलाई थी।

वही रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 96 छक्के दर्ज है और वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। गप्टिल और गेल 103-103 छक्के लगा चुके हैं।

ये भी पढ़े –

गेल इंडिया लिमिटेड में निकली वैकेंसी