भाकियू टिकैत के धरने को राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया समर्थन

भाकियू टिकैत के धरने को राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया समर्थन

Uncategorized

मुजफ्फरनगर (जनमत):- शहर के महावीर चौक स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में पिछले कई दिनों से किसानों की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में चल रहे धरने  मे राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने सैकड़ों महिलाओं के समूह को साथ लेकर किसानों की आवाज बुलंद किए जाने के उद्देश्य से अपना पुरजोर समर्थन दिया है|

इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से साक्षात्कार करते हुए किसान मजदूरों की मजबूती से लड़ाई लड़े जाने के उद्देश्य से चल रहे धरने की सराहना की है वही आने वाले 10 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होगी महापंचायत|

Reported By:- Sanjay Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey