अयोध्या पहुंचे प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- अयोध्या पहुंचे प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने विधान परिषद के सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल का पर्चा खारिज होने को लेकर कहा कि चुनाव हारते हारते अखिलेश यादव का दिमागी संतुलन बेकार हो गया है।उनको यह भी पता नहीं है कि विधान परिषद चुनाव लड़ने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए और उन्होंने 28 साल के कीर्ति कोल को विधान परिषद का उम्मीदवार बना दिया।

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जब अखिलेश यादव का राजनीति में पदार्पण हुआ जब वे संवैधानिक पद पर आए तब से वे लगातार चुनाव हार रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए 2014 में लोकसभा का चुनाव हारे  जबकि जिला प्रशासन उनके साथ में था। 2017 में मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा का चुनाव हार गए। चुनाव हारते हारते अखिलेश का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है।दिग्गज होना बड़ी बात नहीं है उनमें सोच और समझ होनी चाहिए।

उनको यह पता नहीं है कि चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा क्या होती है। नकारात्मक सोच के कारण नियम कानून को भी ताक पर रख देते हैं।जब सपा सरकार में थी तो सारे नियम कानून की हर समय धज्जियां उड़ाई गयी। धज्जियां उड़ा कर ही काम किया था।हो सकता है अखिलेश यादव कल यह भी बयान दे सकते हैं चुनाव जीतने वाला सर्टिफिकेट भी फर्जी बन गया है।

Posted By:- Amitabh Chaubey