उच्च शिक्षा राज्यमंत्री मंत्री ने सुनी मोदी के मन की बात

UP Special News

हरदोई (जनमत):- हरदोई में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना और मोदी के द्वारा पूर्व में बात किये गए किसान को कार्यक्रम में सम्मानित किया।इस दौरान मंत्री ने कहा जो काम आज से 70 साल पहले हो जाने चाहिए थे वह अब हो रहे है देश मे मोदी जैसा नेता कोई नही।

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 100वे एपिसोड के अवसर पर शिव शंकर डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा” रेडियो जागो ” 90.4 एफएम स्टूडियो में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मन की बात सुनी।इस कार्यक्रम में मंत्री ने हरियावा चीनी मिल के गन्ना किसान अरविंद से प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में  विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 को सीधे संवाद करके गन्ना किसानों को एथेनॉल का उत्पादन बढ़कर पेट्रोल में मिश्रण होने से हो रहे लाभ के बारे में बातचीत की थी और किसानों से गन्ना मूल्य के त्वरित भुगतान तथा खेती में नई तकनीक के प्रयोग से हो रहे लाभ पर भी सीधे चर्चा की थी को यहां किसान अरविंद को सम्मानित किया।

मंत्री ने कहा यह मोदी के मन की नही देश के हर व्यक्ति के मन की बात है।उन्होंने कहा हमारा देश कृषि प्रधान देश है,हर किसान का सम्मान हो रहा है।मंत्री ने कहा जो काम 70 वर्ष पहले होने चाहिए थे वह आज हो रहे है।उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहाकि विश्व मे मोदी जैसा नेता दूसरा नही है।देश के लिए पीएम मोदी और प्रदेश के विकास के लिए सीएम योगी निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Reported By:- Sunil Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey