औचिक निरीक्षण में मालगोदाम की बदहाली का दिखा “अजब नज़ारा”

UP Special News

सीतापुर(जनमत): राजधानी लखनऊ की सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित थामसनगंज मालगोदाम का सीतापुर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य मालभाड़ा परिवहन के प्रबधक विजय कुमार ने औचिक निरीक्षण किया और मौके का मुआयना किया| जिसके बाद निरीक्षण में यहाँ पर मालगोदाम की बदहाली  देख नाराज़गी जाहिर की और भविष्य में ऐसा दोबारा न होने की हिदायत भी दी इसी के साथ ही उन्होंने व्यापारी को माल आवागमन की बेहतरीन सहूलियते देने का आश्वासन भी दिया| इसके अलावा उन्होंने सीतापुर जंक्शन स्टेशन, रनिंग रूम,क्रू लाबी एव पैनल कक्ष का भी  निरीक्षण कर वहा की व्यवस्थाओ का जायजा लिया|

मुख्य मालभाडा   परिवहन    प्रबधक   विजय कुमार को मंडल वाणिज्य   प्रबधक लखनऊ देवानंद यादव के संग    थामसनगंज मालगोदाम पहुचे| यहाँ पर उन्होंने सबसे पहले   मालगोदाम याड का निरीक्षण किया| यहाँ पर सड़के बहुत जर्जर मिली| पेयजल व्यवस्था  भी नाकाफ़ी पाई| इस दौरान   व्यापारीओ ने  प्रबधक को  मालगोदाम  समस्याए भी बताई| बाद में उन्होंने  व्यापारीओ को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कार्य जायेगा|

मुख्य मालभाडा   परिवहन    प्रबधक  ने यह कहा कि   मालगोदाम याड की दशा में सुधार के लिए कार्य स्वीकृत कराये गए थे| इसका निर्माण कार्य जल्दी ही कार्य जाये गा साथ ही साथ उन्होंने कहा की खैराबाद गुड्स सेड का   निर्माण कार्य भी अपने अंतिम चरण में है जिसे खोले जाने का काम किया जा रहा है| इससे सीतापुर के लिए माल ले जाना और ले आने में बहुत आसानी होगी|