घर में अकेले देख देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

घर में अकेले देख देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म

CRIME UP Special News

महराजगंज(जनमत) :- उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक देवर ने अपनी भाभी को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से लौटने के बाद महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर एक का है। पीड़ित महिला का पति विदेश में कमाने गया है। जिसके बाद उसका देवर बुरी नजर रखता था। भाभी के साथ देवर अक्सर अश्लील बातें  हुए गलत काम करने के फिराक में रहता था। पीड़िता ने बताया कि 2 जनवरी की आधी रात कमरे में अकेले पाकर देवर हाथ पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

इससे महिला बेहोश हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज से लौटने के बाद पीड़िता ने कोतवाली में अपने देवर के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। अतिरिक्त निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि प्रकरण में पीड़िता की तहररी पर आरोपी मेराजुद्दीन के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Reported By :- Vijay Chaurasia

Published By :- Vishal Mishra