छेड़छाड़ के विरोध में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :-  थाना क्वार्सी क्षेत्र के मल्लाह नंगला में एक ही समुदाय के सिया और सुन्नी पक्ष के दो पक्षों के लोग उस वक्त आमने-सामने आ गए। जब छत पर बैठी धूप सेक रही एक पक्ष के बेपर्दा रहने वाली महिलाओं ने पड़ोसी लड़कों द्वारा अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया गया। महिलाओं द्वारा छेड़छाड़ करने की बात का विरोध करने को लेकर पड़ोसी लफंगे लड़कों व उनके परिवार के लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर पीड़ित महिलाओं के लोगों पर जमकर पत्थर बरसाते हुए पत्थरबाजी करना शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के लोग अपने घर पर पत्थरबाजी होते देख अपनी जान बचाने के लिए छत से नीचे उतरकर अपने घर में आकर मकान के मेन गेट पर लगा लोहे का दरवाजा बंद कर घर में घुस गए। जिसके बाद लफंगे लड़कों के परिवार के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों के घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए मारपीट की गई और लोहे के दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान लफंगे लड़कों के दबंग परिवार के लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी ओर लाठी-डंडों से बोले गए हमले में पीड़ित महिलाओं समेत कई लोग मारपीट और पत्थर लगने के चलते घायल हो गए। पत्थरबाजी और मारपीट में घायल हुए दोनों ही पक्षों की महिला समेत सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। तो वही आपको बता दें कि जमकर हुए पथराव और लाठी-डंडों से किए गए हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में स्थित मोहल्ला मल्लाह नगला गली नंबर-3 में लडक़ी के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर एक ही समुदाय के शिया और सुन्नी दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए इस पथराव की घटना में महिला सहित कई लोग पत्थर लगने के चलते लहूलुहान होते हुए घायल हो गए। लड़की छेड़ने के विरोध करने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलने की सूचना मिलते ही इलाका थानाध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करते हुए मारपीट और पत्थरबाजी में गंभीर रूप से घायल लोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।जबकि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित में तहरीर दी है। जबकि दोनों पक्षो के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जबकि घायल नासिर पक्ष के परिवार के लोगों का कहना है कि उनके परिवार में ज्यादातर लड़की और महिलाएं है, परिवार के सभी लोग अपने अपने काम पर चले जाते हैं। जिसके बाद घर में महिलाएं अकेले रह जाती हैं और ठंड के चलते छत पर जाकर धूप में बैठ जाती है। आरोप है कि उनके घर के सामने पड़ोसियों के मकान में ज्यादातर लड़के हैं। जो पड़ोसी लड़के उनके परिवार की बेपर्दा रहने वाली महिलाओं को छत पर बैठे देख खुद भी सामने अपनी छत पर आकर बैठ जाते हैं,ओर उनके घर की बहू बेटियों के साथ छेड़खानी करते हैं। इस बात विरोध उनके घर की महिलाओं ने किया। जिस पर दबंग पड़ोसी दानिश अब्बास के परिवार के लोग उनके घर पर धारदार चाकु ओर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए,ओर घर के अंदर घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर डाली। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे तो उनके उपर भी पथराव ओर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। हमले में नासिर सहित उसके परिवार की महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।

वही इसी मामले में दूसरे पक्ष दानिश अब्बास ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो घर पर लड़ाई झगड़े चल रहा था। कुछ लोगों ने उनके पीछे उनके घर पर हमला किया। घटना में उसकी बुजुर्ग मां शमीम जेहरा सहित 4 लोग घायल हुए हैं। जबकि दानिश अब्बास का कहना है कि पड़ोस के रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनके परिवार के लड़के आए दिन उनकी बेटी ओर महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। जबकि लड़की छत पर अपनी मां के साथ बैठी हुई थी। जब मां के साथ बेटी बैठी हुई हो तो कोई लड़का मां के सामने उसकी बेटी को कैसे छेड़ सकता है। छेड़खानी की इसी बात के चलते पड़ोसी नासिर पक्ष के लोगों ने उनके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए उनके घर पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी।

REPORT-  AJAY KUMAR…. 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…