जिले की दो नगर पालिका एवं 8 नगर पंचायतों में शुरू हुआ मतदान

UP Special News

कौशांबी(जनमत):- उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दो नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गया है। जिले में अध्यक्ष पद के 144 और पार्षद एवं सभासद प्रत्याशी पद के लिए 1121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जनपद में कुल 122 मतदान केंद्र एवं 302 बूथ बनाए गए हैं। यहां पर कुल 271072 का है। जिनमें पुरुष मतदाता 142565 और महिला मतदाता 128507 हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए ढाई हजार से अधिक अफसर एवं कर्मचारी लगाए गए हैं।

पुलिस महकमे की तरफ से 8 क्षेत्राधिकारी, आइटीबीपी की एक कंपनी, पीएसी की तीन कंपनी,  359 उपनिरीक्षक, 979 हेड कांस्टेबल एवं 612 होमगार्ड लगाए गए हैं। जिले में 10 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जिसमें विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान कहीं पर कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव दल बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से ही वोटरों का उत्साह देखने को मिला। रात में बारिश होने की वजह से मौसम काफी सुहावना हो गया था। ऐसे में वोटर सुबह से ही अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि पिंकू बूथ पर सभी महिला कर्मचारी लगाई गई हैं।

सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। यदि कोई महिला अपने साथ दुधमुंहे बच्चे को लेकर आती है तो स्तनपान के लिए एक कमरा भी बनाया गया है। मतदान के लिए आई एक महिला वोटर ने बताया कि हम ऐसे प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं जो महिलाओं का सम्मान करें हमारी सुरक्षा भी करें। एक पुरुष मतदाता बताया कि मुद्दा हमेशा विकास का होता है जो भी व्यवस्थाएं हैं वह हमें मिलनी चाहिए।

Reported By:- Rahul Bhatt

Posted By:- Amitabh Chaubey