धान खरीद के लिए जिले में अलग अलग मंडी समिति में धान क्रय केंद्र खोला गया

UP Special News

फतेहपुर(जनमत):- यूपी के फतेहपुर जिले में विपणन विभाग के द्वारा धान खरीद के लिए जिले में अलग अलग मंडी समिति में धान क्रय केंद्र खोला गया है।लेकिन किसानों के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी पोर्टल पर सत्यापन नही हो रहा। जिस कारण से किसानों का धान दो दो माह से तौल के लिए अटका हुआ है। कई किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। जिन लोगों का सत्यापन हुआ है उनका धान मानक अनुसार खरीदा जा रहा है।

फतेहपुर जिले की असोथर मंडी समिति जिले की बड़ी मंडी समिति है और धान तौल के लिए विभाग द्वारा 6 कांटा लगाया गया है। उसके बाद भी धान तौल नही हो पा रहा है। कई किसानों ने इस मामले की शिकायत जिला स्तर के अधिकारियों से किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है । अगर किसान मार्केट में धान बेचने जाते है तो 1400 से लेकर 1600 सौ रुपये ही मिल रहा है। जबकि सरकारी रेट ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपए प्रति कुंतल और कॉमन धान 2183 रुपए प्रति कुंतल है। असोथर क्षेत्र में एमटीयू 6729 मंसूरी धान की पैदावार ज्यादा होती है। इसलिए क्रय केंद्र में मंसूरी धान की खरीद ही होती है। वहीं कम सत्यापन होने के कारण अब तक छह कांटों में 28 दिन में महज 334 कुंतल 20 किलो धान मां खरीद हो पाई है।

जिले की असोथर मंडी समिति जिले की बड़ी मंडी समिति है और धान तौल के लिए विभाग द्वारा 6 कांटा लगाया गया है। उसके बाद भी धान तौल नही हो पा रहा है। कई किसानों ने इस मामले की शिकायत जिला स्तर के अधिकारियों से किया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है । अगर किसान मार्केट में धान बेचने जाते है तो 1400 से लेकर 1600 सौ रुपये ही मिल रहा है। जबकि सरकारी रेट ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपए प्रति कुंतल और कॉमन धान 2183 रुपए प्रति कुंतल है। असोथर क्षेत्र में एमटीयू 6729 मंसूरी धान की पैदावार ज्यादा होती है। इसलिए क्रय केंद्र में मंसूरी धान की खरीद ही होती है। वहीं कम सत्यापन होने के कारण अब तक छह कांटों में 28 दिन में महज 334 कुंतल 20 किलो धान मां खरीद हो पाई है।

Reported By:- Bheem Shankar

Posted By:- Amitabh Chaubey