पीडब्लूडी के वरिष्ठ सहायक को गोली मार खुद को भी मारी गोली

पीडब्लूडी के वरिष्ठ सहायक को गोली मार खुद को भी मारी गोली

CRIME UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर के बाहर गाड़ी साफ कर रहे पीडब्लूडी के वरिष्ठ सहायक सर्वेश को एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल सर्वेश को मौके पर पहुंची पुलिस ने ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। गोली पेट में लगी है और ट्रामा सेंटर में घायल की हालत स्थिर बताई गई है। बताया जा रहा है कि जिस बदमाश ने पीडब्लूडी के वरिष्ठ सहायक को गोली मारी है उसने भी खुद को गोली मार ली है। आरोपी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग निकल कर सामने आई है। 

पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ सहायक को गोली मारने की घटना कोतवाली आशियाना के सेक्टर एच इलाके की है। यहाँ सर्वेश कुमार नाम के शख्स अपने घर के बाहर गाड़ी साफ कर रहे थे। इसी बीच श्रंगार नगर निवासी शैलेंद्र सिंह वहा पहुंच गया। बाद में किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और इसी बीच में शैलेन्द्र सिंह ने सर्वेश को गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही सर्वेश घायल हो गए और इसी दौरान शैलेन्द्र सिंह मौके से फरार हो गया। दिन दहाड़े गोली मारे जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले की जाँच कर ही रही थी कि इसी बीच उसे जानकारी मिली कि आरोपी शैलेन्द्र सिंह ने भी खुद को गोली मार ली है और वह भी घटना में घायल है।

हमें मिली जानकारी के मुताबिक सर्वेश कुमार और शैलेन्द्र सिंह दोनों ही परिचित है। सर्वेश की पत्नी से भी शैलेन्द्र सिंह की नज़दीकिया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि सर्वेश की पत्नी के साथ शैलेन्द्र सिंह का अफेयर था। अफेयर को लेकर ही दोनों में पहले से ही कोई बात थी। जिसके चलते शैलेन्द्र सिंह आशियाना स्थित सर्वेश के घर गया और बहस के दौरान उसने सर्वेश के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। बाद में प्रेमिका के पति को गोली मारने के बाद आरोपी शैलेन्द्र सिंह ने भी खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि शैलन्द्र सिंह से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह साफ हो पायेगी। 

Posted By:- Amitabh Chaubey