पूर्वांचल के माफिया अतीक अहमद का काफ़िला पहुँचा बुंदेलखंड

UP Special News

जालौन (जनमत ) :-  खबर उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन से है जहाँ पूर्वांचल के माफिया अतीक अहमद का काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में प्रवेश कर गया है |   |  बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जालौन जनपद स्थित कैथरी टोल प्लाज़ा से बुंदेलखंड एक्सप्रेवे से काफिला प्रवेश किया |   180 KM की दूरी के सफर के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेवे में प्रवेश हुआ बाहुबली अतीक अहमद का काफिला | वहीं ,   बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से लगभग 315 KM की दूरी पर प्रयागराज है | लगभग 4 – 5 घंटे की दूरी और माफिया अतीक को प्रयागराज लेकर पहुँचेगी उत्तर प्रदेश पुलिस | जानकारी के अनुसार , 28 मार्च को प्रयागराज न्यायालय में अतीक की पेशी होनी है |

वहीं माफिया अतीक अहमद का काफिला जालौन की सीमा में,एन एच 27 के एट टोल प्लाजा से, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के लिए रवाना हुआ  | बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे से होते हुए प्रयागराज जाएगा अतीक का काफिला ,काफिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया | 

जालौन की सीमा से जालौन पुलिस की गाड़ियाँ भी काफिले में शामिल हुई | वहीं , बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गयी है | कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माफिया अतीक अहमद का काफिला चल रहा है | 

Reported By :-  Vishnu Pandey

Published By :- Vishal Mishra