प्रदेश में भारत बंद का असर रहा आंशिक ….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारत बंद का आंशिक असर दिखाई दे रहा है। वही राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बरके साथ ही  अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आंदोलन की शुरुआत की। विपक्षियों के बंद को देखते हुए सरकार की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता  इंतजाम भी किया था.

यह भी पढ़े-संपत्ति के लालच ने किया रिश्ते को शर्मसार ….

वहीँ मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेसी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  भी करने लगे/  जो पेट्रोल पंप खुले हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बंद करा रहे हैं। इस बीच काफी नोक झोक भी हुई. हालाँकि कुल मिलाकर बंद का असर मिला जुला ही रहा. वहीँ राजधानी लखनऊ के साथ ही अन्य जिलो में भी भारत बंद का असर मिला जुला रहा है.