बदमाशों ने RSS के नगर कार्यवाहक को गोली मारकर की लूटपाट …

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :- यूपी के अलीगढ  के थाना मडराक क्षेत्र के गांव मुकंदपुर में देर रात अज्ञात कार सवार बदमाशों के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक की बाइक को ओवरटेक कर गोलीकांड ओर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। हथियारों से लैस कार सवार बदमाश संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक को गोली मारकर उसके साथ लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक को गोली मारी जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोली लगने से घायल नगर कार्यवाहक को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना बोलेरो मद्रास क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने अलीगढ़ पुलिस को चुनौती पेश करते हुए आरएसएस से जुड़े नगर कार्यवाहक के साथ सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक बाइक पर सवार होकर मुकुंदपुर गांव की तरफ जा रहा था।तभी कार में सवार हथियारों से लैस बदमाशों ने संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक की बाइक ओवरटेक कर बाइक रुकते ही उसके ऊपर फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में r.s.s. कार्यकर्ता गोली लगते ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश r.s.s. कार्यकर्ता की बाइक व बाइक पर टंगे थैले को लूट कर घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक को गोली मारने और लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को (JNMC) में भर्ती कराया। R.R.S से जुड़े नगर कार्यवाहक को कार सवार बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। सूचना मिलते ही सांसद,विधायक सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता (AMU) के (JNMC) मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और r.s.s. कार्यकर्ता को गोली मारने के बाद उसके साथ लूटपाट करने वाले कार सवार बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। वही संघ से जुड़े कार्यकर्ता को गोली मारे जाने के बाद अलीगढ़ पुलिस के सर्दी में पसीने छूटे हुए हैं। संघ और बीजेपी कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेजों में अज्ञात कार सवार बदमाशों की तलाश करने के साथ ही गिरफ्तारी करने में जुटी है।

जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक कार्यकर्ता नवनीत को गोली मारे जाने की सूचना पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचे भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत का कहना है कि घायल नवनीत जोकि r.s.s. से नगर कार्यवाहक हैं। उनको ग्राम मुकुंदपुर पर देर रात बोलेरो में सवार कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के द्वारा गोली मार दी गई। कार सवार बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गोली उनकी पीठ में लगी हैं। गोली लगने के चलते वह खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने उनको ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक रोक लिया और कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी से निकलकर उसको गोली मार दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नगर कार्यवाहक कार्यकर्ता नवनीत को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम सभी बीजेपी विधायक व सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां घायल नवनीत की गंभीर हालत बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

वहीं इस पूरे मामले पर सीओ इगलास का कहना है कि थाना मडराक क्षेत्र में बोलेरो सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा देर रात बाइक सवार एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोली लगने से घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात हमलावरों को तलाशते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास करने में जुटी हुई है।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…