कंचन दुबे ने कांग्रेस पार्टी से महापौर पद का चुनाव लड़ने को लेकर अपना आवेदन सौंपा

UP Special News राजनीति

अयोध्या (जनमत):- समाजवादी पार्टी छोड़ कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जनपद की वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी व पूर्व सभासद कंचन दूबे ने रिकाबगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद सिंह कमल को नगर निगम अयोध्या से महापौर पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर अपना आवेदन सौंपा।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कंचन दुबे ने बताया कि मैं नगर निगम महापौर पद के लिए आवेदन किया है।अगर कांग्रेस पार्टी ने हमें महापौर पद का उम्मीदवार बनाएगी।तो हम चुनाव लड़ेंगे और महापौर पद पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा विशेष मुद्दा विकास, बेरोजगारी, और जन समस्याएं है लोगों के ऊपर जैसे हाउस टैक्स, वाटर टैक्स नगर निगम में सबसे बड़ी समस्या हो गई है। इन सभी समस्याओं पर हम कार्य करेंगे।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey