बहराइच के रामलीला मैदान में दिखा लोगों का जोश

UP Special News

बहराइच (जनमत ) :-  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में एक साथ कई जगह रावण, मेघनाद के पुतले धू – धूकर जल उठे। पुतला दहन से पूर्व राम-रावण युद्ध ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। श्री राम की सेना रावण की सेना को जैसे – जैसे परास्त करती गई वैसे – वैसे रोमांच बढ़ता चला गया।

 

रावण की सेना पर जैसे ही भगवान श्रीराम की सेना ने विजय पाई। वैसे ही निर्धारित समय पर रामलीला मैदान में रावण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। पुतले दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।

दहशरा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। लेकिन बहराइच में मूसलाधार बारिश होने के बाद कहीं ना कहीं यह दशहरे का पर्व है वह उसका असर हल्का देखने को मिला |

Reported By :- Rizwan Khan

Published By :- Vishal Mishra