भाजपा के “चाणक्य” पहुंचे राजधानी लखनऊ …..

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्टीय हवाई अड्डे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय और योगी सरकार के तमाम मंत्री भी अमित शाह का स्वागत करने के हवाई अडडे पर पहुंचे हुए थे।

यह भी पढ़े –सीएम योगी पहुचे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के ननिहाल……

अमित शाह लखनऊ के एक रिसोर्ट में संघ परिवार के सभी प्रमुख पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय और केंद्रीय पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। वहीँ इस  बैठक में सीएम योगी के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। यहाँ यूपी मंत्रिमण्डल में फेरबदल, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के राष्टीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया की सक्रियता और लोकसभा चुनाव की चुनौतियों का भगवा टोली की मैराथन बैठक में मंथन होगा।