मरीजों को फल वितरित कर सासंद ने मनाया पीएम का जन्मदिन

UP Special News

सिद्धार्थनगर(जनमत): पीएम मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। लखनऊ से लेकर सूबे के सभी जनपदों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद सिद्धार्थनगर में भी मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। यहाँ पर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों को फल वितरित किये।

सांसद जगदम्बिका पाल ने बताया कि इस दौरान पूरे देश में भाजपा रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, आंख की जांच और आपरेशन के लिए शिविर लगाएगी। इसके साथ ही वृद्धाश्रमों,अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों को फल का वितरण भी किया जाएगा। बता दे कि सेवा सप्ताह के दौरान स्वच्छता अभियान,सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और जल संचय से जुड़े तीन संकल्प भी लिये जाएंगे।