युवाओं की जागरूकता से ही समाज को मिल सकती है कामयाबी : बृजेश कुमार सिंह

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- जीवन की दुश्वारियों में जीने को ही जिन्दगी की कला कहा जाता है| जिंदगी  का संघर्ष और त्याग ही आपको जीने की ताकत देता है। इसलिए जीवन की सफलता के लिए मेहनत और संघर्ष दोनों महत्वपूर्ण  रूप से करना चाहिए|  देश में लोगो के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कई प्रकार की  योजनाओं पर काम किया जा रहा है,  सरकार राजनीतिक दृष्टिकोण से ऊपर उठकर सभी के लिए काम करती है और भेदभाव मुक्त समाज का संदेश देती है|

    (प्रतापगढ़ में संयुक्त अधिवक्ता समिति की बैठक मै बृजेश कुमार सिंह)

इसी के साथ ही आंतरिक मुद्दे और  राजनीतिक उठापटक के बावजूद भारत को दुनिया का तेजी से तरक्की करने वाला देश  कहा जा रहा है। भारत को युवा नेता से बहुत आशा है और पिछले कुछ सालों में देश  में जिस तरह के नीतिगत बदलाव हुए हैं, उनमें युवा नेताओ की भागीदारी बढ़ी है|

          (प्रतापगढ़ में अधिवक्ताओ से मुलाकात करते हुए बृजेश कुमार सिंह)

आज  देश के राजनीतिक दल युवा नेतृत्व को बढ़ावा दे रहे हैं। हर पार्टी के पास युवा शक्ति और युवा नेतृत्व को आगे लाने का एजेंडा अहम है। देश में आम जनमानस  की आवाज को उठाने का काम कुछ ही कर्मठ नेता कर पातें हैं ये युवा नेता ना तो आसमान से आतें हैं और ना ही किसी विशेष दर्जे से आतें हैं|

                        (प्रतापगढ़ में बृजेश कुमार सिंह का हुआ स्वागत)

ये नेता हमारे और आपके बीच से ही आते हैं जो हमारी और आपकी समस्या से ना  सिर्फ अवगत हो बल्कि उसे दूर कराने के लिए सदैव तत्पर रहेते हों| भारतीय जनता पार्टी ने उ०प्रo की विधान परिषद में भी अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक संघ और स्नातक की एमएलसी सीटों पर नजर गड़ा दी है| बीजेपी स्नातक  एवं शिक्षक क्षेत्र की 11 सीटों पर 2020 में होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है |

                       (हरदोइ में वरिष्ट लोगो से मिलते हुए बृजेश कुमार सिंह)

इसी कड़ी में हम बात कर रहें हैं एक ऐसे युवा नेता की जिसने अपने शुरुवाती दौर से ही जनता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और अपने जीवन को जनता के लिए समर्पित कर दिया| ये युवा और कर्मठ नेता हैं बृजेश कुमार सिंह जिन्होंने जनता के बीच अपनी  मौजूदगी दर्ज कराई और हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ हर दुःख और सुख में  रहेने का वायदा भी किया|

              (हरदोइ में वरिष्ट लोगो के साथ विचार विमश करते हुए बृजेश कुमार सिंह)

बृजेश कुमार सिंह  को जन-सेवा के कारण अपार जनसमर्थन मिला। इन्होने छात्र जीवन से ही विद्यार्थियों के लिए सड़को पर संघर्ष किया और राजनीति की शुरुआत की| भ्रष्टाचार व महगाई व सपा सरकार की नीतियो के विरोध में धरना प्रदर्शन में इन की प्रमुख भागीदारी रही| इनके द्वारा लखनऊ मण्डल में रह रहे दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल अपने निजी निधि कोष से उपलब्ध कराई एव क्षेत्र की जनता की विभिन्न तरह की समस्याओ का निराकरण कराने का कार्य करते रहते है|

                           (हरदोइ में लोगो का हाल चाल लेते बृजेश कुमार सिंह)

इन्होने प्रधान मंत्री की महत्वकांक्षी योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ”, सुकन्या योजना एव विभिन्न योजनाओ को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुचाने का कार्य भी खूब लगन से पूरा किया| यह जनता के बीच अपनी मौजूदगी हमेशा से दर्ज करतें रहें हैं| अपने क्षेत्र की जनता के साथ हर दुःख और सुख  में हर समय खड़े रहे है|

               (हरदोइ में लोगो की समस्या को सुन कर समाधान करते बृजेश कुमार सिंह)

इनका प्रतापगढ़ में संयुक्त अधिवक्ता समिति ने जोरदार स्वागत कर समर्थन दिया और साथ ही  प्रतापगढ़ में युवाओ के संगठन “युवा क्रांति ने  कार्यक्रम कर जोरदार स्वागत  और समर्थन दिया छोटी छोटी जनसभाओं के माध्यम से बृजेश कुमार सिंह  ने स्नातक मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में लोगो को जानकारी दी|

                     (सह्योगियो के साथ चहलकदमी करते हुए बृजेश कुमार सिंह)

इसी कड़ी में हरदोइ के भाजपा नेता राजबख्श सिंह ,ब्लाक प्रमुख समीर सिंह, अनिल सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की और स्थानीय नेताओं को बतया कि स्नातक मतदाता जागरूकता अभियान में स्नातक-शिक्षक एमएलसी के चुनाव में स्नातक पास ही मतदान करते हैं|

                                  (बृजेश कुमार सिंह को माला अर्पण करते लोग)

इस कोटे के तहत एमएलसी इसलिए चुने जाते हैं ताकि विधान परिषद(उच्च सदन) में स्नातक डिग्रीधारियों और शिक्षकों का भी प्रतिनिधित्व हो| वजह कि प्रदेश में लाखों की संख्या में प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर के शिक्षक होते हैं, जिनकी समस्याओं को शिक्षक एमएलसी सदन में उठाते हैं|

बृजेश कुमार सिंह
प्रत्याशी:- विधान परिषद् एमएलसी  (स्नातक)
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)

रात नहीं ख्वाब बदलता है,
मंजिल नहीं कारवाँ बदलता है;
जज्बा रखो जीतने का क्यूंकि,
किस्मत बदले न बदले ,
पर वक्त जरुर बदलता है

Posted By:- Amitabh Chaubey

chaubeyamitabh0@gmail.com