वायरल वीडिओ ने खोली पुलिस की पोल

वायरल वीडिओ ने खोली पुलिस की पोल

CRIME UP Special News

आगरा(जनमत):- दो पक्षों के बीच सरेराह बुरी तरह से मारपीट का एक विडिओ तेजी से वायरल हुआ है। वायरल विडिओ उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि यह वीडिओ थाना शाहगंज के रामनगर पुलिया का है। इसमे किसी बात को लेकर दो पक्ष के लोगों की भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनो ही पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और जिसको जो मिला उसी को लेकर दूसरे पर हमला बोल दिया।

इसी बीच खूब लाठी – डण्डे चले, बोतले फेंकी गई और पथराव भी हुआ। जिसके चलते दोनों ही पक्ष के कई लोग बुरी तरह से जख्मी हुए है। वायरल विडिओ ने पुलिस की कानून व्यावस्था की भी पोल खोल दी है। दरअसल यह सब कुछ इतनी देर तक चलता रहा और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। यह फिर ये कह सकते है कि जानकारी होने के बाद भी आक्रोशित भीड़ का सामना करने की हिम्मत पुलिस नहीं जुटा पाई है।